परवेज अख्तर (सिवान)
सिवान : संविधान बचाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में दसवें दिन बुधवार को भी लोग धरने पर जमे रहे। यह धरना 24 घंटे दिया जा रहा है। बुधवार को इस धरना में भीम आर्मी के बैनर तले महिलाएं शामिल हुईं। वहीं मोर्चा द्वारा धरना को अनिश्चित काल तक के लिए बढ़ा दिया गया।
धरने को संबोधित करते हुए हाफिज जुबेर असीम ने कहा कि यह सरकार बेरोजगारी के मुद्दे पर फेल हो चुकी है। उद्योग धंधे बंद होते जा रहे हैं किसी भी तरह का विकास जो वादा किया था पूरा नहीं किया गया। आरबीआइ से दोबारा पैसा मांगा जा रहा है। देश की हालत बद से बदतर होती जा रही है,
अब क्योंकि सरकार असफल हो गई है इसलिए यह नागरिकता संशोधन कानून एनआरसी व सीएए के माध्यम से लोगों को भटकाने का असफल प्रयास कर रही है, परंतु भारत के लोग जागरूक लोग हैं और आज पूरे देश में अनेकों शहरों में सरकार के इस काले कानून के खिलाफ लोग डटे हुए हैंi




Recent Comments