
उन्नाव (उ. प्र.): “नारी सुरक्षा सप्ताह” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
[✍न्यूज इनपुट जितेंद्र यादव बिघापुर उन्नाव (उ.प्र.)] *✍
महिला सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय के आदेशों के क्रम में बारासगवर थाना प्रभारी व उनके स्टाप के कर्मचारियों तथा शिक्षकगण की उपस्थिति में “नारी सुरक्षा सप्ताह” के द्वितीय दिन दिनांक 5.12.17 को थाना बारासगवर स्तिथ पंडित देव कृष्ण इण्टर कालेज सगवर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें कालेज की बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के संबंध में जानकारी दी गई वीमेन पावर लाइन 1090 की कार्यवाही तथा शक्ति परी (पावर एंजिल ) के संबंध में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई व नारी सुरक्षा सप्ताह फार्म भराया गया साथ ही श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ उत्तर प्रदेश के वीडियो संदेश को जरिए लैपटॉप/ प्रोजेक्टर के द्वारा दिखाया गया।




Recent Comments