समस्तीपुर:श्री श्री 108 श्री विष्णु यज्ञ का लिया गया संकल्प
##न्यूज़ इनपुट केशव बाबू

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के विभूतिपुर उत्तर पंचायत के कापन गांव स्थित गैस एजेंसी के निकट एक श्री श्री 108 श्री विष्णु यज्ञ करने को लेकर स्थानीय विधायक श्री राम बालक सिंह, प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर ,स्थानीय मुखिया पति अरुण राय, पंचायत समिति सदस्या मनीशा देवी एवं सरपंच पति अरविंद कुमार के साथ साथ सभी ग्रामीणों के द्वारा लिया गया । इस मौके पर कापन गांव के समस्त गणमान्य लोग उपस्थित थे विधायक श्री राम बालक सिंह ने कहा कि यज्ञ के दौरान सबसे महत्वपूर्ण है कि यज्ञ देखने आने वाले लोगों की रक्षा ,सुरक्षा को लेकर ग्राम वासियों को सजग रहना होगा ,खास करके महिलाओं के प्रति विशेष ध्यान रखनी होगी । वही अरविंद कुमार, मनीषा देवी ,अरुण राय ,श्याम किशोर कुशवाहा ,अरविंद कुमार, प्रेमचंद सिंह भी शांतिपूर्ण यज्ञ इसकी कामना की l
साथी अपने तमाम ग्राम वासियों व जनप्रतिनिधियों से तन मन धन से सहयोग करने की अपील की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम चंद्र सिंह के द्वारा किया गया। पंडित मिथिलेश कुमार झा के द्वारा विधिवत पूजा पाठ कर इस संकल्प कार्यक्रम को पूरा किया गया ।वर्ती के रूप में रामप्रसाद शर्मा थे ।उपस्थित लोगों में विश्वनाथ झा, शिव नारायण महतो ,पी एन झा, प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर, मनीषा देवी ,प्रेमचंद सिंह, अरुण कुमार राय,, श्याम किशोर कुशवाहा ,अरविंद कुमार, बलराम पासवान, सहित सैकड़ों ग्रामीण, गणमान्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments