
उन्नाव (उ.प्र.):थाना बीघापुर के निकट मोटरसाइकिल सवार की ट्रक की टक्कर से मौके पर ही दर्दनाक मौत
[✍न्यूज इनपुट जितेंद्र यादव बिघापुर उन्नाव (उ.प्र.)] लालगंज उन्नाव राजमर्ग पर थाना बीघापुर के निकट मोटरसाइकिल सवार की ट्रक की टक्कर से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। थाना पुलिस ने षव को अन्त्य पीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद सुरेश पुत्र बुधई निवासी कमराजानापुर अपनी मोटर साइकिल यूपी 35 एजी 4773 से अपनी पत्नी नीरज देवी 38 वर्श व अपने 3 वर्शीय पुत्र आदर्ष तथा सास रामावती 60 वर्ष को ले कर अपने गाँव कमराजानापुर से अपनी ससुराल मर्दनपुर थाना बीघापुर सास को छोड़ने जा रहे थे।
अभी वह थाना बीघापुर के चन्द कमम पहले पहुँचे ही थे कि रायबरेली की ओर से आरहे ट्रक की चपेट में आ गए।जिसमें सास रामावती, पत्नी नीरज देवी व पुत्र आदर्ष को गम्भीर चोटें आई हैं वही मौके पर ही सुरेश की मौत हो गई। थाना पुलिस ने मौके पर खड़े लोडर यूपी 32 सीजेड 1117 को पकड़ थाने ले गाई।किन्तु प्रत्यक्षदर्षियों के अनुसार मोटरसाइकिल सवार सुरेश ट्रक को ओवरटेक कर ही रहा था कि तभी सामने से आरहे ट्रक ने उसे रौंद दिया, और रौंदते हुए उन्नाव की ओर भाग निकला।
प्रत्यक्षदर्षियों के अनुसार चोटिल लोग लगभग 30 मिनट तक राजमार्ग पर तड़पते रहे और थाना पुलिस तथा स्वास्थ्य केन्द्र चन्द कदम की दूरी पर होने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा।
राहगीरों के षोरषराबे को सुनकर थाना पुलिस हरकत में आई। मृतक सुरेष अभी लगभग 1 माह पहले विदेष से अपने वतन लौटा था।वह अपने पीछे पत्नी नीरज देवी, पुत्री मीनू 15 वर्श, सुरभि 5 वर्श व आदर्ष 3 वर्श को रोता बिलखता छोड़ गया है।




Recent Comments