स्वेता भारत गैस ग्रामीण वितरक के कार्यालय में शॉट शर्किट से आग
#रिपोर्ट-अज़हर करीम:
इसुआपुर(सारण)-शुक्रवार की शाम स्वेता भारत गैस ग्रामीण वितरक के कार्यालय में शॉट शर्किट से आग लग गई।जिससे कार्यालय में रखा लगभग सात लाख का समान जलकर राख हो गया।इसकी लिखित जानकारी प्रबन्धक संजीत कुमार सिंह ने थाने को दी है।जिसमे कहा गया है कि शाम छः बजे कार्यालय बन्द करने के बाद सभी कर्मचारी चले गये ।तभी लोगो ने कार्यालय के अंदर से निकलते हुए धुयें को देखा।इसकी जानकारी बाजार के लोगो ने थाने को दी।थानाध्यक्ष अरबिन्द पासवान ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया।तबतक कार्यालय से आग की लपटें निकलने लगीं।ग्रामीण तथा थाना प्रसाशन के देख रेख में कार्यालय का ताला तोड़कर फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।इस आग लगी में 70 चूल्हा,40 सेफ पंच,300 गैस पाइप,700 रेगुलेटर, प्रिंटर मोनिटर,प्रधानमंत्री उज्वला योयना का येस भी पेपर तथा आवेदन पत्र सहित कई तरह के कागजात जल गये।बताते चलें कि 2016 में भी इस कार्यालय में आग लग चुकी है।




Recent Comments