
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)।प्रखंड के नौतन पंचायत अंतर्गत विक्रमपुर उत्तरटोला गांव निवासी युवा समाजसेवी नीरज कुमार सिंह के पितामह निवास में सोमवार को अखंड अष्टयाम शुभारंभ हुआ। शुरू होने वाले राम – कृष्ण नाम धुन के अखंड संकीर्तन जाप को ले सबसे पहले विधि विधान के साथ आचार्यों एवं पुरोहित की मौजूदगी में आस्था और विश्वास के साथ जलभरी की गई। जलभरी को लेकर यज्ञ स्थल परिसर में लाल पीले और सुनहले वस्त्रों से सुसज्जित होकर महिला पुरुष श्रद्धालु तय समय पर पहुंच गए। आचार्य सूरज तिवारी और अन्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी कराई। जहां से वापस यज्ञस्थल लौटने के बाद अनुष्ठान शुरू हुआ। वैदिक रीति से पूजा-अर्चना के साथ हवन कुंड में अग्नि प्रज्जवलित होने के बाद आरती के समापन पर हरे राम हरे राम राम राम हरे… राम कृष्ण नाम जप संकीर्तन शुरू किया गया। राम कृष्ण नाम जप के दौरान गायक कलाकारों द्वारा समयानुसार विभिन्न राग व धुन की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय बन गया है। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, धीरज कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य रजनीश कुमार सिंह, आनंद कुमार राय, प्रद्युम्न कुशवाहा, योगेंद्र सिंह, करीमन सिंह, गौरीशंकर सिंह, विक्की साह, महेश राय सहित बडी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।




Recent Comments