: घालयों में दो की स्थिति नाजुक
परवेज अख्तर;
सीवान/मैरवा: मैरवा-सीवान मुख्य मार्ग के श्रीनगर मुहल्ला के समीप तेज रफ्तार बोलेरो के टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर टेंपो में ठोकर मार दिया. जिससे टेंपो में सवार पांच लोग घायल हो गये. घालयों में दो की हालत नाजुक बतायी जाती है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मैरवा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों में दरौली थाना क्षेत्र के नेतवार गांव निवासी नंदलाल पासवान का पुत्र सुमित कुमार और बेलांव गांव निवासी नागेंद्र कुमार का पुत्र विनीत कुमार व उसके चाचा वीरेंद्र प्रसाद शामिल थे. घायलों में दरौली थाना क्षेत्र के बड़की दोन गांव के धीरज गोंड़ तथा गुठनी के तेनुवा गांव के परमहंस शुक्ल भी शामिल हैं. घटना के वक्त टेंपो रिजर्व लेकर दरौली जा रहा था. घटना के बाद बोलेरो खेत में पलट गया. गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार करके पटना रेफर किया गया.
——————–




Recent Comments