
इसुआपुर के नट बस्ती में लगी आग,दो झोंपड़ी जलकर राख
इसुआपुर(सारण)। थाना क्षेत्र के इसुआपुर गांव में के नट बस्ती में रविवार की दोपहर आग लग गई। जिसमें सकल नट के दो लड़कों संतोष नट तथा संजय नट के करकट व फुसनुमा पलानी जलकर राख हो गए। उनमें रखे बर्तन, बिछावन, चौकी, खटिया,कपड़े,खाद्य सामग्री सभी जलकर नष्ट हो गए। वहीं संतोष नट के घर में 10 हजार रुपए नगद तथा संजय नट के घर में रखे 15 हजार रुपए नगद भी जल जाने की बात बताई गई है। आग की लपटों में धिरे 3 वर्षीय बच्चा अमित को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना स्थानीय मुरखेखिया मीरा देवी के पति पूर्व मुखिया राज किशोर सिंह द्वारा थाने तथा सीओ को दी गई। जिसके बाद राजस्व कर्मचारी घटनास्थल पहुंचे तथा पीड़ितों को त्रिपाल मुहैया कराया। वहीं घटना की रिपोर्ट तैयार की।




Recent Comments