अब भी सरकारी ब्यवस्था में रही खामियां,पीएमसीएच में 2 घंटे तक उनका पार्थिव शरीर स्ट्रेचर पर पड़ा रहा

पटना(अनूप नारायण सिंह) : पार्थिव शरीर पहले पीएमसीएच से पटना स्थित कुल्हड़िया काम्पलेक्स आवास लाया जा रहा है।वहा से आरा जिले के पैतृक आवास पर ले जाया जाएगा।

महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन के बाद फिर एक बार सरकारी व्यवस्था की खामियां नजर आई. पीएमसीएच में 2 घंटे तक उनका मृत शरीर स्ट्रेचर पर पड़ा रहा, पर पीएमसीएच प्रबंधन एक एंबुलेंस तक की व्यवस्था उनके लिए नहीं कर पाया उनके निधन की खबर के बाद दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार मधुरेश जी कशिश न्यूज़ के संतोष कुमार सिंह अमिताभ ओझा News24 प्रभाकर कुमार न्यूज 18 प्रकाश जी स्वयं प्रकाश जी जी बिहार झारखंड अजय कुमार संपादक प्रभात खबर शुक्रिया वशिष्ठ के सदस्य डॉ विजय राज सिंह भूषण कुमार सिंह बबलू शैलेश कुमार सिंह अनूप नारायण सिंह गुरुदेव रहमान फिलिप्स संस्थान के अमरदीप झा गोदाम समाजसेवी रजनीकांत पाठक पत्रकार मुरली मनोहर श्रीवास्तव और दर्जनों पत्रकारों के पहल के बाद प्रशासन की तंद्रा भंग हुई है और अब उनके परिजनों को एंबुलेंस मुहैया कराया जा रहा है आप भी सोचिए बिहारी होने का यह कैसा गौरव है.