
गोपालगंज:- उचकागांव थाना क्षेत्र के मीरगंज लुहसी मुख्य पथ पर बड़वा मठ के पास थानाध्यक्ष किरण शंकर और पुलिस पदाधिकारी मतीन अहमद के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए वाहन जांच के क्रम में स्कॉर्पियो पर लाद कर ले जा रहे 1280 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। वैसे मौका पाकर 3 अन्य धंधेबाज भागने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष किरण शंकर और पुलिस पदास्कॉर्पियो से ले जा रहे 1280 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार धिकारी मतीन अहमद विधि व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में निकले हुए थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ धंधेबाज बड़वा मठ से स्कॉर्पियो पर शराब लाद कर गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष द्वारा बडवा मठ के बगल में स्थित चौराहे पर वाहन जांच शुरू कर दिया गया। इस दौरान पुलिस को राजापुर के तरफ से एक स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। जिसे पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया गया। इस दौरान पुलिस को देखकर धंधेबाज गाड़ी रोक कर उतरने के बाद भागने लगे। इस दौरान पुलिस द्वारा दौड़कर एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के हरखौली पश्चिम टोला के कालिदास चौधरी के बेटे माधो कुमार के रूप में किया गया है। पुलिस द्वारा बरामद स्कॉर्पियो की जांच करने पर 25 कार्टून में रखे गए 1150 बोतल देसी और 130 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।जिसे पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए धंधेबाज से पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार धंधेबाज के साथ-साथ मीरगंज थाना क्षेत्र के हरखौली मौजे के विकास कुमार, हरखौली गांव के ही रितेश यादव और उचकागांव थाना क्षेत्र के बालाहाता गांव के दीपू सिंह के विरुद्ध मद्य निषेध के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेज दिया गया।




Recent Comments