इसुआपुर में अष्टयाम के लिए निकली कलशयात्रा
#रजनीश पांडेय/इसुआपुर (सारण) । इसुआपुर कांवरियां संघ के बैनर तले इसुआपुर बाजार के हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार को अखण्ड अष्टयाम की शुरुआत हुई । जलाभिषेक के लिए पूर्व में एक जत्था डोरीगंज , छपरा रवाना हुआ । जहां से गंगा जल लाया गया तथा पुरसौली गांव स्थित नहर के जल में मिश्रित किया गया । वहां सैकड़ों कन्याओं, महिलाओं व पुरुषों ने जलभरी की तथा गाजे-बाजे व कलशयात्रा के साथ यज्ञस्थल पहुंचे । जहां भगवान शिव पर जलाभिषेक कर पंडित नंदकिशोर चतुर्वेदी तथा बशिष्ठ पाण्डेय के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ की शुरुआत हुई । यजमान के रुप में व्यवसायी महादेव प्रसाद तथा उनकी धर्मपत्नी मीरा देवी थे । जलभरी जुलुस का नेतृत्व पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा, अमरनाथ प्रसाद,भृगु चौरसिया, मोहन सिंह कुशवाहा, कंचन प्रसाद ने किया । शुक्रवार की रात यूपी बलिया के ब्यास हेमन्त गिरि राम विवाह तथा कीर्तन का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे ।
वहीं सढवारा बाजार स्थित शिवालय में भी अखण्ड अष्टयाम की शुरुआत हुई । जिसके लिए सैकड़ों महिला-पुरुष भक्तों ने मन्दिर के सामने स्थित तालाब से जलभरी कर यज्ञस्थल पहुंचे । जहां जलाभिषेक कर पंडित वीरेंद्र तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अष्टयाम की शुरुआत हुई । यजमान के रुप में रघुनाथ राय व उनकी धर्मपत्नी सुमित्रा देवी तथा संतोंष प्रसाद व उनकी धर्मपत्नी मुन्नी देवी थे । जलभरी जुलुस का नेतृत्व नीरज तिवारी, चन्दन श्रीवास्तव, हरेंद्र बिहारी, सुभाष साह,सुरज श्रीवास्तव, अखिलेश गुप्ता,गूंगा साह,अमित शर्मा,जगनारायण शर्मा व गुरुदेव राय ने किया ।