मढ़ौरा में दो बाइक की हुई चोरी

मढ़ौरा, सारण बिहार।
थाना क्षेत्र के मढ़ौरा नगर और सेमरहिया से दो बाइक को चोरो ने चुरा लिया । मामले में सेमरहिया निवासी रंजीत कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है । कहा है कि शुक्रवार की रात अपनी स्पलेंडर बाइक को हमेशा की तरह बथान पर लगाकर सोने चला गया था । अगले दिन सुबह उठा तो उसकी बाइक गायब थी । वही मढ़ौरा खुर्द निवासी आसिफ एकबाल अंसारी ने अपनी प्राथमिकी में कहा है कि अपनी पैशन बाइक को शनिवार को नगर के गुप्ता लॉज के बाहर खड़ी कर अंदर गया था। थोड़ी देर बाद जब वापस आया तो बाइक गायब थी ‌‌। दोनों मामले मे़ं अज्ञात को आरोपित किया गया है ।