इसुआपुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहवां गांव निवासी हरेश राय के 12 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार की डूबने से हुई मौत मामले में प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग के तहत चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि दी गई। बुधवार को इसुआपुर अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी सतीश कुमार सिंह ने जदयू नेता अनवर हुसैन की उपस्थिति में मृतक की मां पिंकी देवी को चार लाख रुपये का सहायता चेक सौंपा। बताया गया कि गत 15 अक्टूबर को मोहित कुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ अमनौर स्थित अपने ननिहाल जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में डबरा नदी के किनारे शौच के बाद सफाई करने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

फोटो – इसुआपुर के सहवां गांव में डूब कर हुई मौत मामले में गुरुवार को मृत बालक की मां को चेक प्रदान करते हुए अंचलाधिकारी इसुआपुर सतीश कुमार सिंह।