इसुआपुर की टीम ने कप पर किया कब्जा


इसुआपुर ( सारण ):- इसुआपुर थाना क्षेत्र के नवादा के खेल मैदान में माँ दुर्गा क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में डे-नाईट T-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट का फाईनल मुकाबला इसुआपुर और भगवानपुर कै बीच खेला गया । वहीं खेल के पूर्व वाईपीएल संयोजक युवराज सुधीर सिंह और इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने दोनों टीमों के खिलाङियों से परिचय प्राप्त कर व टाँस के लिये सिक्का उछालकर खेल की शुरुआत की ।

वहीं भगवानपुर की टीम ने टाँस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 16 ओवरों में 60 रनों का लक्ष्य रखा । वहीं इसुआपुर की टीम ने 3 विकेट खोकर 8 ओवरों में हीं 61 रन बनाकर कप पर कब्जा जमा लिया। खेल के दौरान दोनों टीमों में विकेट चटकाने वाले खिलाङियों और चौकों की बरसात करने वाले खिलाङियों को युवराज सुधीर सिंह और संगम बाबा ने पुरस्कार के तौर पर नगद रुपये देकर पुरस्कृत किया । वहीं मैन आफ द मैच और मैन आँफ द सिरिज का पुरस्कार विजेता टीम के मुकुल कुमार को समाजसेवी उदय ओझा और मंजेश बाबा ने दिया । विजेता और उपविजेता टीम के कप्तान को युवराज सुधीर सिंह व संगम बाबा ने कप देकर सम्मानित किया । एम्पायर राहुल सिंह रोमियो व चंदन गुप्ता और कमेन्टरी धीरज सिंह बिट्टू ने किया । टुर्नामेन्ट के आयोजक सोनू सिंह सम्राट, विक्की सिंह, विकास बाबा, अमन सिंह, बंटी सिंह, नवीन सिंह, चंदन, दिपक, गोलू समेत हजारों क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे ।




Recent Comments