
मांझी। पूर्व जिला पार्षद धर्मेन्द्र सिंह समाज के द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र के करीब दो दर्जन गरीब व असहाय लोगों के बीच राशन सामग्री बांटी जा रही है। समाज ने बताया कि सरयुपार, ताजपुर आदि गांवों के जरूरतमंद लोगों को 10-10 किलो राशन, मसाला, साबुन, तेल आदि उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना जैसी आपदा की घड़ी में समर्थ लोगों को सहायता के लिए आगे आने की जरूरत है। बहुत से परिवार के वैसे हैं जो मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके सामने इस वक्त विकट स्थिति पैदा हो गई है।




Recent Comments