सीवान ।रघुनाथपुर बाजार के भारतीय स्टेट बैंक से रुपया निकालकर एक महिला अपने बेटे की मोटरसाइकिल पर ज्यो ही बैठने की कोशिश की।तब तक झपट्टा मारकर पर्स छीनकर ले भागे अपराधी।मौजूद लोग देखते,समझते या कुछ करते तबतक उचक्के रुपया लेकर पश्चिम की दिशा में बहुत दूर तक भाग चुके थे।हुआ यू की बुधवार को रघुनाथपुर निवासी व आंगनबाड़ी सेविका उर्मिला देवी अपने 28 वर्षीय पुत्र प्रिंस को साथ लेकर स्टेट बैंक में दिन के ठीक बारह बजे के करीब एक मोटी रकम यानी डेढ़ लाख रुपया उतारने गई।रुपया उतारकर पर्स में रखकर बैंक के नीचे (परिसर में) बेटे के मोटरसाइकिल पर ज्योहि बैठने की कोशिश की तब तक पहले से घात लगाए अपराधियो ने झपट्टा मारकर रुपये सहित बैग/पर्स में रखे अन्य बैंकों के पासबुक भी पश्चिम दिशा की तरफ ले भागे।पीड़ित महिला जबतक चिल्लाती,मौजूद लोग कुछ समझते तब तक उचक्के रुपया लेकर काफी दूर तक जा चुके थे।उक्त घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने को दे दी गई है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।बैंक के ग्राहकों व स्थानीय लोगो के जेहन में एक सवाल उठता है की स्टेट बैंक के ग्राहकों से रुपयों की छिनतई,परिसर से मोटरसाइकिल की चोरी व साइकिल की चोरी की घटना आम बात हो गई है।मोटी रकम निकासी की जानकारी आखिर कैसे चोर/उचक्के व अपराधियो को हो जाती है ? जबकि बैंक में बिना किसी कार्य के या बिना पासबुक के बैंक में घुसना मनाही/वर्जित है।बताते चले की बैंक की सुरक्षा के लिए एक बैंक का गार्ड,चौकीदार व थाने से अतिरिक्त दो हथियारबंद पुलिस के जवान ड्यूटी देते है फिर भी चोरी व छिनतई रुकने का नाम ही नही ले रहा है।चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरा लगा है बावजूद अपराधी पुलिस की पकड़ से कोसो दूर है।