
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा सारण। प्रखंड के प्रसिद्ध शिल्हौरी स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्री को लेकर तैयारियां जोरों पर है। प्रशासन के लोग संभावित भीड़ को लेकर पूर्व से तैयारी में लगे हैं। मढ़ौरा एसडीएम निधि राज व एसडीपीओ नरेश पासवान ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को मंदिर परिसर का जायजा लिया और मंदिर कमिटी के लोगों से तैयारी के संबंध में जानकारी ली। एसडीएम ने मंदिर के गर्भ गृह, प्रवेष द्वार, निकास से लेकर पूरे परीसर का निरीक्षण किया और कमिटी के लोगों से तैयारियों का बिंदुवार जानकारी ली। साफ सफाई व्यवस्था से लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एसडीएम ने जरूरी निर्देश दिए। जिसमें संभावित भीड़ को नियंत्रित, साफ सफाई व्यवस्था, रात्रि में श्रद्धालुओं के विश्राम, पेयजल आपूर्ति आदि को लेकर कमिटी को निर्देश दिए कि सभी प्रकार के सुविधा का समुचित इंतज़ाम किया जाना चाहिए। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा की संख्या और बढ़ाने को लेकर भी निर्देश दिया गया। वही प्रशासनिक तौर पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। कमिटी सदस्य संजय सिंह ने बताया कि कमिटी मंदिर संचालन में तत्पर है, महाशिवरात्री को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, साफ सफाई व्यवस्था के लिए मढ़ौरा नपं से मदद मांगी गई है। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहता है। वही कमिटी के लोग भी भीड़ नियंत्रण से लेकर श्रद्धालुओं के हर सुविधा के लिए प्रयासरत हैं।
मालूम हो कि शिल्हौरी शिव मंदिर क्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व का प्रसिद्ध मंदिर में शुमार है, हर साल महाशिवरात्री को लाखों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक किया करते हैं। अहले सुबह से ही जलाभिषेक की लाइनें जो लगती हैं वो दोपहर बाद तक अनवरत जारी रहता है।




Recent Comments