बेतिया – गौनाहा:– *दोन कैनाल नहर के पास टूटे पूल व सड़क का जल्द होगा निर्माण :– कनिय अभियंता*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड अंतर्गत 12 अगस्त को आई प्रलयकारी बाढ के कारण टुटे पुल पुलिया व सड़क का जल्द ही होगा निर्माण ।
इसकी जानकारी देते हुऐ कनिय अभियंता पिएन पाण्डेय ने बताया की बाल्मीकी नगर दोन कैनाल नहर पर जीरो आरडी से मुरली 264 आरडी तक के दोन नहर के उत्तरी व दक्षिणी सडक को पक्कीकरण किया जाएगा ।
पाण्डेय ने आगे बताया कि पिछले वर्ष 12 अगस्त को आयी प्रलयकारी बाढ़ से दोन नहर के उत्तरी, दक्षिणी किनारा कई जगह टूट गया था । जिसे मिट्टी भरकर यातायात सुचारू किया गया था । ताकि यातायात बाधित न हो । वही मितनी व बलुआ के बीच क्षतिग्रस्त पूल को डाईवर्सन बना कर यातायात सुचारु किया गया था ।
वही पूल बनाने का काम दूर्गा कंस्ट्रंक्शन कम्पनी ने ली है । जो जल्द ही काम शुरु कर देगी । इन्होंने यह भी बताया कि बाल्मीकी नगर से मुरली तक टूटे दोन नहर के किनारे के सड़क को पक्कीकरण का काम शुरु कर दिया गया है ।




Recent Comments