
सिवान में 14 वर्षीय छात्रा के साथ कोचिंग में गैंगरेप, कोचिंग संचालक व सहपाठी गिरफ्तार
दैनिक खोज खबर, सिवान
सिवान जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक कोचिंग में छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। गैंगरेप की इस घटना में खुद कोचिंग का संचालक, कोचिंग का ही एक शिक्षक व छात्रा का सहपाठी शामिल है।

जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार पर ब्रिलियंट साइंस क्लासेस नाम से एक कोचिंग सेंटर चलाया जा रहा था। इसी कोचिंग सेंटर में यहाँ पढ़ रही छात्रा के साथ गैंगरेप जैसे घिनौने वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना की जानकारी के बाद से लोग सकते में है। कोचिंग सेंटर में ऐसी घिनौने कार्य को अंजाम देकर शिक्षक ने गुरु शिष्य की परंपरा को कलंकित किया है।

पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप के आरोपी व कोचिंग संचालक चैनपुर गोला बाजार निवासी मोहमद जावेद, बावंडीह निवासी जावेद व छात्रा के सहपाठी घूरघाट निवासी मोहमद आरिफ को गिरफ्तार किया है।

घटना के बारे में परिजनों का कहना है कि युवती कोचिंग के लिए घर से निकली थी लेकिन जब शाम होने के बाद भी वो घर नही आई तो परिजनो ने उसे ढूंढना शुरू किया। लेकिन वो नही मिली इसके बाद परिजन जब ब्रिलियंट कोचिंग में गए तो छात्रा उन्हें वहाँ मिली। छात्रा को ऐसी स्थिति में देखकर परिजनो के होश उड़ गए।

गैंगरेप के इस घटना से आक्रोशित लोगों ने चैनपुर बाजार पर प्रदर्शन किया व सड़क को जाम किया।
घटना की सूचना पर सिवान एसपी अभिनव कुमार, डीएसपी जितेंद्र पांडे, एसडीओ संजीव कुमार समेत कई थानों की पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। गैंगरेप की इस घटना के बाद युवती को मेडिकल जांच के लिए सिवान भेजा गया है।

चैनपुर में हुवे गैंगरेप की घटना से लोग काफी आक्रोशित है। लोगों ने दुष्कर्मियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।




Recent Comments