छपरा : शनिवार को कोठिया-नारावं स्थित उत्तर बिहार के प्रसिद्ध सूर्य मन्दिर के छठ घाट पर अस्ताचलगामी भास्कर को अर्ध्य अर्पित करने को काफी संख्या में छठ व्रती पहुंचे।

जहा सुरक्षा ,स्वछता और लाइटिंग की विशेष ध्यान पूजा समिति और प्रशासनिक स्तर पर की गई थी।छठ घाट का आकर्षण व छठ व्रतियों की भीड़ का नजारा मंत्र मुग्ध कर देने वाला था।लोगों ने आस्था के खूबसूरत क्षण को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते दिख रहे थे।कल रविवार की सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य अर्पित के साथ छठ पूजा का समापन होगा।मालूम हो कि कई व्रती की मन्नते पूरी होने पर छठ घाट पर रुककर रात में परिजनों के साथ कोशी भराई और सुबह में पुनः अर्ध्य अर्पित करती है।जबकि कई भुइयां चल कर शाम और सुबह में छठ पूजा घाट तक आते हैं।

प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया था।तालाब में नाव से निगरानी और गोताखोर भी लगाए गए थे।