पिता-पुत्र ने 90 वर्षीय वृद्ध को मारपीट कर घायल किया
#धर्मेन्द्र कुमार / तरैया(सारण) :
प्रखंड के चंचलिया गाँव में जमीन विवाद में पिता-पुत्र ने मिलकर एक 90 वर्षीय वृद्ध को मारपीट कर घायल कर दिया।जिससे उसका कमर टूट गया।घायल सुदर्शन राय के कोर्ट परिवाद के आलोक में इस संबंध में रामज्ञान राय और उसके बेटे भोला राय पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पिता-पुत्र उसके हिस्से के जमीन में झोपड़ी रख रहे थे जिसका विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया।




Recent Comments