शराब व गांजा के साथ एक गिरफ्तार
इसुआपुर (सारण): स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को गोहां गांव के बबन साह को गांजा व शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।थानाध्यक्ष अरविन्द पासवान ने बताया कि सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई ।इस दौरान बबन साह के घर के पीछे झाड़ी में छिपाकर रखे गए 7 लीटर महुआ शराब , 2 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया ।वहीं पुलिस को देखते ही धंधेबाज भागने लगा ।जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया ।छापेमारी दल का नेतृत्व सअनि रामएकबाल प्रसाद यादव ने किया ।
#रिपोर्ट:-अज़हर करीम/इसूआपूर