छपरा विधायक ने छठ घाट का किया निरीक्षण, सीओ को सफाई और सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम करने का दिया निर्देश

छपरा : विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर अलियर स्टैंड छठ घाट का निरीक्षण किया.विधायक डॉ गुप्ता के साथ अंचलाधिकारी पंकज कुमार एवं नगर निगम के अधिकारी भी साथ मे मौजूद थे.विधायक ने घाटों की सफाई, सुरक्षा और स्वच्छता के संबंध में पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.विधायक ने अधिकारियों को छठव्रतियों को किसी तरह की कठिनाई नहीं होने देने का दिशा-निर्देश दिया.
मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी को विधायक ने निर्देश दिया की जो छठ घाट बनाए जाते हैं, उसके लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए.




Recent Comments