आस्था के साथ खेलने वाले कहीं के नही रहेंगे -सिग्रीवाल
#रिपोर्ट-अभय सिंह /बनियापुर

बनियापुर(सारण):मन्दिर शक्ति का केंद्र होता है।आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले कहीं के नही रहेगे।यह बातेँ महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पैग़म्बरपुर बाजार स्थित श्री राम जानकी मन्दिर परिसर में करोड़ो रूपये मूल्य की अष्टधातु की तीन मूर्तियों की चोरी से आहत और अधीर हुए ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कही।उन्होंने कहां की मन्दिर से मूर्ति चुराने वाले चोर बहुत जल्द चिन्हित हो जाएगे।इस आशय की जानकारी राज्य सरकार तक है डीजीपी आईजी अपने स्तर से भी मामले की लगे हुए है।पुलिस प्रशासन मजबूती से अपना काम कर रही है ।मायूस होने की आवश्यकता नही है विभिन्न स्तर से मामले का डिटेक्शन हो रहा है पुलिस बहुत जल्द अपराधियो तक पहुंच जाएगी।जंहा भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए थे।
ज्ञात ही की 5 मार्च को पैग़म्बरपुर श्रीराम जानकी मन्दिर से सोने चांदी जड़ा अष्टधतु की श्री राम सीता तथा लक्ष्मण की लगभग एक क्विंटल वजन की करोड़ो की मुर्तिया अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया गया ।जिसके बाद जिला पुलिस प्रशासन द्वारा अनुसन्धान के बाद मामले में कोई सफलता नही मिली है।मामले को लेकर ग्रामीणों असन्तोष व्याप्त है।