बिहार दिवस पर नीतीश ने किया सावधान- रामनवमी पर सौहार्द बिगाड़ने की होगी कोशिश, झांसे में मत आईएगा
#रिपोर्ट – सन्नी भगत

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार दिवस का आगाज हो गया। उपराष्ट्रपति वैकैंया नायडू ने गुरुवार को इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस बार बिहार दिवस का थीम चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह है। चंपारण सत्याग्रह शताबदी वर्ष की झलक गांधी मैदान में हर ओर देखने को मिल रही है। गांधी मैदान में गांधी जी की स्मृतियों को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है।

इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार से मंच से युवाओं को गांधी की राह पर चलने का आह्वान किया। सीएन नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार ने आपसी सौहार्द बनाए रखने में मिसाल कायम की है। वे बोले- छोटी-मोटी लड़ाई तो होती रहती है पर दंगा कभी नहीं होता। उन्होनें कहा कि रामनवमी के मौके पर कुछ लोग आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेंगे लेकिन आप उनके झांसे में नहीं आईएगा।
तीन दिनों तक चलने वाले समारोह के दौरान गांधी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में किन्नरों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी।
गांधी मैदान में बिहार दिवस के अवसर पर व्यंजन मेला भी लगाया गया है। इस व्यंजन मेला में बिहारी व्यंजन लिट्टी-चोखा समेत अन्य राज्यों के व्यंजनों के स्टाल भी लगाए गए हैं। साथ ही गांधी मैदान में बिहार सरकार के विभिन विभागों के स्टाल भी लगाये गए हैं जहां लोग उस विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं।
गांधी मैदान में सेल्फी जोन भी बनाया गया है। गांधी मैदान में गांधी जी मूर्ति और आश्रम के संग लोगों के सेल्फी खिंचवाने की भी व्यवस्था है।




Recent Comments