रोट्रैक्ट अधिवेशन में रोट्रैक्ट सारण सिटी ने दो अवार्ड जीतकर शहर का नाम किया रौशन

छपरा। रोट्रैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3250 बिहार एवं झारखण्ड के 35 वें अधिवेशन “कृतज्ञ” में रोट्रैक्ट क्लब ऑफ सारण सिटी ने 2 अवार्ड अपने नाम करके शहर का नाम रोशन किया है.इस दौरान क्लब को बेस्ट बैनर एवं बेस्ट सोशल मिडीया चैनल का अवार्ड मिला. ज्ञात हो कि रोट्रैक्ट अधिवेशन में अनेकों क्लब ने हिस्सा लिया था.क्लब के सचिव अभिषेक श्रीवास्तव को डीआरआर तस्नीम ए गुल ने अवार्ड देकर क्लब को सम्मानित किया.
रोट्रैक्ट सारण सिटी के इस सफलता पर पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब का कार्य जमीनी स्तर पर होता है इसलिए उसको अवार्ड मिलना स्वाभाविक है.रोट्रैक्ट सारण सिटी स्थापना काल से ही बेहतरीन कार्य समाज के लिए कर रहा है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह आगे भी करता रहेगा और इसी प्रकार अपना झंडा बुलंद करता रहेगा.पैरंट क्लब रोटरी सारण के अध्यक्ष चंद्र कांत द्विवेदी एवं सचिव सोहन गुप्ता ने कहा कि रोट्रैक्ट सारण सिटी का अवार्ड प्राप्त करना हमारे लिए गर्व की बात है,क्लब इतना अच्छा कार्य करता है जिसका कोई जोड़ नहीं है. हर्ष व्यक्त करने में आरसीसी अजय कुमार,राजेश फैशन समेत रोटरी सारण के अन्य सदस्य शामिल थे.रोट्रैक्ट सारण सिटी के अध्यक्ष इरशाद ने कहा कि क्लब आगे भी अपना कार्य ऐसे ही जारी रखेगा ताकि हमारे शहर का नाम अव्वल दर्जे में दर्ज हो. ज्ञात हो कि इस अधिवेशन में रोट्रैक्ट सारण सिटी ने 10 सदस्यों के साथ हिस्सा लिया था.