कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-
पटना; सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार सह बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार यादव को महागठबंधन के उम्मीदवार बनाया गया है। 7 अक्टूबर को 11 बजे दिन में भागलपुर अनुमंडल कर्यालय पहुँच कर सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। श्री कुमार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह युवाओं में खासे पहचान बनाने वाले प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं । ऐसे में सुल्तानगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार बनाये जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं। उक्त अवसर पर महागठबंधन के घटक दल राजद, कांग्रेस एवं वाम मोर्चा कार्यकर्ताओं सहित तमाम मतदाता उपस्थित रहेगे। इसकी जानकारी भागलपुर राजद जिलाध्यक्ष चंद्र शेखर यादव ने दी। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में ललन कुमार मजबूत चेहरा मिला ये कुछ नही रहते हुए भी क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दिया था। यहाँ के मतदाता एक एक बहुमूल्य वोट देकर भारी मतों से जीताने का काम करेंगे।