सारण/तरैया
थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है।जिसमें एक पक्ष से हुलास साह ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।जिसमें मुन्ना साह,उदय साह, रमेश साह व मुन्ना साह के पत्नी को आरोपित किया है।वही दूसरे पक्ष से मुन्ना साह ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।जिसमें सतेन्द्र साह व सुनैना देवी को आरोपित किया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि दोनों पक्ष के लोग आपसी विवाद को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे।जिसको लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए।जिनका इलाज रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया।पुलिस दोनों पक्षों का प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।




Recent Comments