
मांझी (सारण)। पैक्स चुनाव को लेकर हो रहे प्रचार अपने अंतिम पड़ाव पर। पन्द्रह दिसबर को पैक्स समिति के विभिन्न पदों पर वोट डाले जाएंगे। बताते चलें कि के 21 पैक्सों के अध्यक्ष व सदस्य पद के चुनाव को लेकर सिम्बल मिलने के बाद अपने अपने पंचायत में प्रत्याशियों ने जन-सम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। सुबह होते ही प्रत्याशी अपने समर्थकों की टोली के साथ क्षेत्र भ्रमण में निकल जा रहे हैं। प्रत्याशी खेता-खेती हो या गली-गली घूम कर किसी भी तरह मतदाताओं से सम्पर्क कर उनसे अपने पक्ष में करने के लिए आरजु-विनती करने में लगे हैं। वे अन्य प्रत्याशियों की अपेक्षा अपनी योग्यता व पूर्व से स्वच्छ चरित्र व पारदर्शी कार्य की दुहाई दे रहे हैं। उधर मतदाता भी कम चालाक नही हैं। वे किसी को निराश नही कर रहे। सभी को जीत पक्की होने की गारंटी दे रहे हैं। हालांकि मतदान के बाद ही पता चलेगा कौन कितना सफल होता है। किसकी जीत होगी किसकी हार। बता दें कि मांझी में चार पैक्सों का चुनाव स्थगित होने के बाद 21 पैक्सों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 68 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनमे एक दर्जन से अधिक महिला प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं।




Recent Comments