•एटीएम से रुपये उड़ाने वाले गिरोह के दो सदस्य मनोज कुमार सहनी और कन्हैया कुमार सहनी धराए
[अतुल कश्यप दैनिक खोज ख़बर मोतिहारी पूर्वी चम्पारण] शहर के हवाई अड्डा चौक स्थित एसबीआइ के एटीएम से रुपये निकालने वाले गिरोह के दो सदस्यों को बुधवार को छतौनी पुलिस ने जनता के सहयोग से दबोच लिया। वहीं उनका एक साथी फरार होने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
पुलिस ने एटीएम से निकाले गए दो हजार रुपये और अपाची बाइक जब्त की है। पकडे गए लोगों में पकडीदयाल थाना के कोरल गांव निवासी मनोज कुमार सहनी और कन्हैया कुमार सहनी शामिल हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही उनकी निशानदेही पर उनके अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है।
छतौनी थाना के पुलिस निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि कोटवा थाना के नया टोला गांव निवासी अनिल कुमार एटीएम से पैसा निकालने के लिए आए थे। इसी दौरान तीन युवक एटीएम बूथ में प्रवेश कर उसके साथ मारपीट करने लगे। एटीएम खराब होने का बहाना कर उसे बाहर निकाल दिया और उसके खाता से 20 हजार रुपया निकाल लिए।
इसपर उनके सेलफोन पर मैसेज आया तो वह शोर मचाने लगे। इसपर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी में दरोगा अमितेश कुमार शामिल थे। शहर के अगरवा मोहल्ला स्थित एसबीआइ की एटीएम से भी हरसिद्धि निवासी सरफराज अहमद के साथ तीन दिन पूर्व मारपीट कर हथियार का भय दिखाकर उसके खाता से 16 हजार रुपये निकासी कर ली गई थी। पुलिस फरार सदस्यों और शेष राशि बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।




Recent Comments