बंदर के उत्पात से परेशान हैं नगरवासी

मढ़ौरा (सारण)। स्थानीय नगर क्षेत्र में एक बंदर ने उत्पात मचा रखा हैं। जिससे नगर वासी परेशान हैं। बताया जा रहा है की नगर के मुख्य बाजार स्थित दुकानों और घरों में उत्पाती बंदर बसेरा बना कर लोगों को डरा धमकाकर कर परेशान किए हुए है। उसे भागने की कोशिश करने पर काफ़ी उत्तेजित हो जा रहा हैं और घरों के समानों का तोड़ फोड़ के साथ ही कांट लेने की धमकी दे रहा । दुकानों पर जब पहुंचता है तो ग्राहक काटने के भय से दूकान से भाग जा रहें हैं। इससे दुकानदारों को भी नुकसान पहुंच रहा हैं। वहीं युवा समाज सेवी युवराज भास्कर ने बताया कि इस समस्या की शिकायत नगर पंचायत प्रशासन से की गई लेकिन इस से नगर वासियों को निजात कैसे मिलेगी, इसका जिम्मेवारी नपं सरकार नहीं ले रही हैं ।