
वाराणसी, 21 जून, 2021: पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल ने आज 10000 वें कर्मचारी के साथ 81 प्रतिशत कर्मचारियों कोविड वैक्सिनेशन पूर्ण हुआ I
टीकाकरण के लक्ष्य को मिशन के रूप में आगे बढ़ाते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री विजय कुमार पंजियार के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा०एम.एस.नबियाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन के एवं रेलवे मेडिकल टीम द्वारा कोविड वैक्सीन की खुराक को पूरी तरह से उपयोग में लाते हुए अब तक वाराणसी मंडल पर कार्यरत 10000 कर्मचारियों का टीकाकरण पूरा हुआ I दस 10000वें कर्मचारी श्री जय प्रकाश सिंह/गेटमैन/मोहनसराय एवं 10001 वें कर्मचारी श्री सौविन्द्र पॉल /गेटमैन/मंडुवाडीह हैं I ज्ञातव्य हो की वाराणसी मंडल पर लगभग 12000 कर्मचारी कार्यरत हैं और 10000 कर्मचारियों के टीकाकरण के बाद वैक्क्सिनेटेड कर्मचारियों की संख्या उच्चतम स्तर 81 प्रतिशत हो गई है । वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के दौरान भारत सरकार द्वारा निर्दिष्ट निर्देशों का यथावत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए रेल कर्मचारियों उनके परिवारजनों एवं गैर रेलवे व्यक्तियों आम जनों की सुरक्षा एवं उनके स्वास्थ्य के प्रति सजग वाराणसी मंडल चिकित्सालय द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से लाभार्थियों को वैक्सीन डोज दिया जा रहा है।
इस अभियान के दौरान वैक्सीनेशन कर्मियों ने मंडल के विभिन्न रेल खण्डों पर रेल परिचालन एवं संरक्षा से जुड़े फ्रन्टलाइन कर्मचारियों,दिव्यांग जनों बुजुर्ग एवं अशक्त व्यक्तियों की व्यवहारिक कठिनाईयों को ध्यान में रखते हुए उनका टीकाकरण स्पेशल ट्रेन चलाकर एवं हेल्थ यूनिटों पर कैम्प लगाकर तथा उनके कार्य स्थल स्टेशन पर जाकर किया गया। इसके लिए मंडल रेल प्रबंधक ने चिकित्सकीय टीम को उनकी सहृदयता, सहयोग,उत्कृष्ट प्रयासों व अनूठे प्रयास हेतु सराहना की है।
इनपुट-अशोक कुमार
जन सम्पर्क अधिकारी, वाराणसी




Recent Comments