
मधुरापुर गाँव से सैंकड़ो युवा पुलवामा में शहीद सी आर पी एफ के जवानों को श्रद्धांजलि
बिदूपुर(वैशाली)। बिदूपुर मधुरापुर गाँव से सैंकड़ो युवा पुलवामा में शहीद सी आर पी एफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए और इमरान खान का पुतला दहन करने के लिए मधुरापुर हनुमान चौक से मार्च प्रारम्भ कर मधुरापुर पोखर हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग पर पहुंच कर प्रदर्शन किए। आक्रोश मार्च का नेतृत्व भाजपा बिदुपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह कर रहे थे। भारत माता की जय, वन्दे मातरम, भारतीय सेना जिन्दाबाद के नारों से पूरा गाँव गूंज उठा। युवाओं ने आक्रोश प्रदर्षित करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद, इमरान खान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, एक के बदले सौ मरेंगे के नारे लगाए। टिंकज कुमार सिंह ने कहा कि भारत के बच्चे बच्चे में पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश भरा है और हम सभी नवजवानों ने प्रण लिया है कि आतंकवाद को विश्व से मिटा कर ही दम लेंगे। आक्रोश मार्च में भाजपा नेता प्रमोद कुमार सिंह, धनुष सिंह, राहुल ठाकुर, बिट्टू कुमार, मिथलेश साह, संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य धर्मेन्द्र पासवान, रमेश पासवान, विक्की कुमार, रणधीर कुमार, राहुल कुमार, शंकर भगत, तोष भगत, विजय कुमार, सोनू, पिंटू एवम सैंकड़ों युवा शामिल हुए।




Recent Comments