
संजय विजित्वर( हाजीपुर)-हड़ताली शिक्षक-शिक्षिकाओं के उपवास कार्यक्रम अनवरत जारी। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, वैशाली इकाई के भगवानपुर प्रखंड के शिक्षक -शिक्षिकाएं अपनी मांगों को लेकर गांधी आश्रम स्थित माध्यमिक शिक्षक संघ, वैशाली के जिला कार्यालय परिसर में उपवास पर रहे। उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं में क्रमशः डॉ मुकेश प्रसाद, जय प्रकाश,संतोष कुमार,उत्पल किशोर,मनोज कुमार, कुमारी अर्चना, न भोगेन्द्र भास्कर, संजीव कुमार,मंजू कुमारी, कविता कुमारी जायसवाल,नूतन कुमारी,निरंजन कुमार,रमेश कुमार ,सुनील दत्त विद्यार्थी,मो0अमानुल्लाह, धर्मेन्द्र कुमार,शंकर झा,राजेश कुमार,तथाअशोक कुमार इस उपवास कार्यक्रम में अपने-अपने विचार रखे।यह उपवास कार्यक्रम माध्यमिक शिक्षक संघ, वैशाली के अध्यक्ष अखिलेश झा की अध्यक्षता तथा अनुमंडल सचिव हाजीपुर के संचालन में रखा गया ।जिला सचिव अमीर प्रसाद भी इस उपवास कार्यक्रम में मौजूद थे ।




Recent Comments