बिहार ऑनलॉक : 07 जुलाई से आगामी 06 अगस्त तक में अभी भी बहुत हद तक रहेंगी पाबंदियां
सरकारी कार्यालयों में केवल कोविड टीका वाले का ही प्रवेश अनुमान्य होगा
पटना। बिहार में कल 07जुलाई से 06अगस्त तक के अनलॉक की प्रक्रिया शरू हो रही है । अब इस अवधि में अनलॉक बिहार में बहुत हद तक प्रतिबंधों में कुछ ज्यादा ढ़ील नहीं दी गई है,इसकी जानकारी विस्तृत जारी कर दी गई है।कयासों पर विराम लगाते हुये केवल विश्विद्यालय स्तर के 11वीं और बारहवीं एव तकनीकी कॉलेजों के कक्षाएं 50प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे।जबकि सभी कोचिंग संस्थान अभी भी बंद रहेंगे। सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय 5 बजे अप0 तक, दुकानेंं एवं प्रतिष्ठान प्रातः से 7 बजे अपराह्न तक अल्टरनेट डे के ही हिसाब से खुली रहेगींं। रात्रि कर्फ्यू संध्या 9 बजे से प्रातः 5 बजे तक लागू रहेगा।विस्तृत जानकारी जो दी है।जिम औऱ पार्क अपराह्न 12बजे तक ही खुलेंगे।विवाह कार्यक्रम में शामिल होने की संख्या अब 20 की जगह बढ़ाकर 50 कर दी गई है ।होटल एवं रेस्तरां को बैठने की व्यावश्था के क्षमता का50 प्रतिशत के साथ खोल सकेंगे, साथ ही होम डिलीवरी की छूट रहेगी।पूरी आदेश निम्नवत है।आदेश की प्रति संलग्न किया गया है।









Recent Comments