आकाशीय बिजली गिरने सा एक महिला की मौत
दैनिक खोज खबर/रसूलपुर (एकमा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलिया पंचायत के ससना गांव में एक दुखद घटना सामने आई है. घर के सामने बैठी एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है, जो संतोष महतो की पत्नी बतायी जाती है.घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय मुखिया अशोक मांझी ने सरकारी लाभ देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।




Recent Comments