⏭मोतिहारी प्रो.अखिलेश्वर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला दहन

⏭दैनिक खोज खबर मोतिहारी:-इंटर विज्ञान और कला का मूल्यांकन वित्त रहित टीचरो का आन्दोलन जोड़ पकड़ा

✍अतुलकश्यप संस्थापक सदस्य “दैनिक खोज खबर”:-बिहार इंटरमीडिएट शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई की बैठक के बाद महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रो.अखिलेश्वर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला दहन मोतिहारी गाँधी चौक पर किया गया।

मौके पर वित्तरहित संयुक्त मोर्चा द्वारा आहूत चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में चलाए जा रहे कार्यक्रमों का समर्थन किया गया और बुधवार से होने वाले इंटर मूल्यांकन का बहिष्कार करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

इसके अलावा महासंघ के मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से तीन सूत्री अन्य मांग की गई इनमें सरकार द्वारा पांच वर्षों के अनुदान का एकमुश्त भुगतान करना, सेवाकाल 65 वर्ष करना व वेतनमान देना शामिल है।

जिलाध्यक्ष श्री सिंहने कहा कि मांगों को पूरा करने को लेकर शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। बैठक के दौरान कई शिक्षको के साथ साथ शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।