पत्नी संग दशहरा का मेला घूमने जा रहे शिक्षक की ऑटो पलटने से मौत

परसा(सारण) : शीतलपुर-सीवान एसएच-73 पर थाना क्षेत्र के सगुनी चौक के समीप ऑटो पलटने से एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल शिक्षक को स्थानीय लोगो द्वारा समुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र परसा में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।मृतक थाना क्षेत्र के सगुनी पंचायत के वार्ड 5 के श्रीरामपुर गाँव निवासी राजेन्द्र राम का पुत्र मुकेश राम बताया जाता है।जनकारी के अनुसार मृतक दशहरा मेला घूमने अपने पत्नी के साथ परसा आ रहा था,
की ऑटो चालक द्वारा नियंत्रण खो दिया।जिससे ऑटो पलट गया।

घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष मो जकरिया व सीओ राम भजन राम ने हास्पिटल पहुचकर घटना की जानकारी लिया।मौत के बाद पत्नी राजांती देवी ,अन्य परिजनों में सुस्ती देवी, आरती कुमारी,प्रतिमा कुमारी, सन्धियां कुमारी,सरौता कुमारी, बेटा अदित कुमार का रो रो कर बुरा हाल है।घटना की सूचना पर प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह पहुँच शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दिया।पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।




Recent Comments