आंधी-तूफान से नुकसान का जायजा लेने पहुंचे बीडीओ
#परवेज़ अख्तर/सीवान
जिले जीरादेई प्रखंड के छोटका मांझा और तितरा पंचायत में हुए आंधी-तूफान का जायजा लेने जीरादेई प्रमुख पुष्पा देवी की अनुशंसा पर जीरादेई प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि शेखर और अंचलाधिकारी सत्येंद्र चौधरी ने हरपुर, पंडितपुरा, सजना,सूर्यपुरा और तितरा गांव का दौरा किया। इसके बाद बीडीओ शशि शेखर ने कहा कि वास्तविक रूप से गरीब ग्रामीणों का काफी क्षति हुआ है, जिससे कई घर के सदस्य बेघर हो गए हैं।
सीओ ने बताया कि बेघर हुए और अत्यधिक नुकसान होने वाले सदस्यों का हर संभव मदद किया जाएगा। हमारे कर्मचारी के जांच अनुसंसा पर हर घर के सदस्य को सरकार द्वारा उचित मुआवजा का सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता विनोद तिवारी, छोटका मांझा के मुखिया
पति रामपुकार चौहान, बुलेट चौहान, वार्ड सदस्य मनोज मांझी, उदेश यादव, शंभू राजभर के साथ अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
——————