सारण : बकरी चराने के विवाद में हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, प्राथमिकी दर्ज
अमनौर /सारण
अमनौर

थाना क्षेत्र के खासपट्टी गांव के खेत में बकरी चराने को लेकर हुई विवाद में फारसा से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप घायल करने का मामला सामने आया है. जिसका उपचार के लिए उसके परिजनों ने अमनौर पीएचसी में भर्ती कराया. घायल युवक उक्त गांव के योगेन्द्र राय का पुत्र अशोक राय बताया गया है. घायल युवक के बयान पर गांव के ही तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए अमनौर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बताया गया है कि मंगलवार को संध्या पहर खेत में बकड़ी चड़ रही थी. जहां खेत से बकरी हटाने के लिये कहा. जिस पर पड़ोसी भड़क गये. और गाली -गलौज करते हुए अचानक लाठी ,डंडे व फारसा से हमला कर दिया. वहीं आरोपी द्वारा सात हजार पाॅकेट से छीन लिया गया. दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही राजेन्द्र राय , अखिलेश राय व पंचम राय को आरोपित किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.