मढ़ौरा में बिजली सेवा बहाल , विभाग ने सुबह से ही झोंक रखा था अपनी ताकत
मढौरा (सारण)
आधी रात से ही आंधी पानी से बाधित बिजली सेवाएं रात 9:25 में लगभग चालू हो गयी । सोमवार दिन में सहायक विधुत अभियंता ने देर शाम को आंशिक बिजली आपूर्ति चालू हो जाने की संभावना जता चुके थे । रात के आंधी पानी में बिजली पोल और तार टूट भारी तबाही हुआ था । सुबह से ही विभाग के अधिकारी और कर्मी लगे हुये थे । कर्मियों की मेहनत और अधिकारियों की मॉनिटरिंग का नतीजा देर रात निकल कर आया और नगर में आंशिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी । अब जिन क्षेत्रों में नहीं बहाल हुई होगी, वहां भी विभाग का कोशिश निश्चित तौर पर कल आपूर्ति बहाल हो जाने की संभावना प्रबल हो गयी । बता दे की आंधी पानी में बिजली तार और पोल के टूटने से विभाग सुबह से ही हलकान था ।