रालोसपा ने शिक्षा सुधार मानव कतार कार्यक्रम का किया आयोजन-:
#दिग्विजय सिंह बबलू

डोरीगंज-:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के उच्च विधालय रसलपुरा एवं मध्य विधालय रसलपुरा मे सदर रालोसपा ने शिक्षा सुधार मानव कतार कार्यक्रम का आयोजन किया ।
इस आयोजन मे विधालय के सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राओ ने हिस्सा लिया एवं कतार लगाकर अपनी भागीदारी दी ।
इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे सदर रालोसपा अध्यक्ष जयनारायण सिंह ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के आह्वान पर बिहार मे शिक्षा मे सुधार के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे विधालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से शिक्षक रविन्द्र चौबे , मुकेश कुमार गुप्ता , विजय रंजन , माधुरी कुमारी , चंचला कुमारी , लव जी सिंह , पुनित कुमार , राजीव कुमार पासवान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।