नशे की धुत में ट्रक चालक को उत्पात मचाना पड़ा महंगा,पुलिस ने भेजा जेल

अमनौर/सारण – अमनौर बाजार के बीच सड़क पर नशे में धुत एक ट्रक चालक को अमनौर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मंगलवार के देर शाम तरैया रोड स्थानीय बाजार के बीचो-बीच सडक पर नशे में धुत एक ट्रक चालक ने ट्रक लगाकर उत्पात मचाने लगा .जहां गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और घंटों यातायात जाम हो गया .जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस को दिया. सूचना मिलने के बाद अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच नशे में धुत ट्रक चालक को हिरासत में लेकर थाने आई और यातायात को फिर से बहाल कराया .ट्रक चालक थाना क्षेत्र के आमनौर जान गांव निवासी धर्मेंद्र राय बताया गया है .अमनौर पुलिस ने चालक का मेडिकल जांच करा कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छपरा जेल भेज दिया.