दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-

मनुआपुल ओपी थाना क्षेत्र के खैरटिया से खैरटिया निवासी सत्येंद्र पांडे को लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है. उक्त जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जिसका नाम सत्येंद्र पांडे है अपने दरवाजे पर लोडेड कट्टा के साथ बैठा है. जब गश्ती दल के मुन्ना सिंह उक्त व्यक्ति के दरवाजे पर पहुंचे तो देखा कि उक्त व्यक्ति नोटों की गड्डी के साथ बैठा है, जब गड्डी की जांच की गई तो पाया गया कि गड्डी के ऊपर और नीचे सौ- सौ के नोट लगे थे जबकि बीच में कागज के टुकड़े लगे थे. जांच पड़ताल में पाया गया कि उक्त व्यक्ति लोगों को चूना लगाता है और असली रूपए लेकर नोटों की नकली गड्ड़ी थमाता है जब उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो कमर में फंसा हुआ लोडेड कट्टा पाया गया फिलहाल इसे जेल भेजा गया है.