अवतार नगर मे बच्चों के विवाद मे मारपीट -:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण):
“”””””””””
अवतार नगर थानाक्षेत्र के फकुली गाँव मे बच्चों के विवाद के बाद रास्ता रोके जाने को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश मे आया है ।
इस संबंध मे फकुली गाँव निवासी ब्रजकिशोर सिंह ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि गाँव के मदन सिंह एवं मेरे बच्चों के बीच मामूली विवाद के बाद मदन सिंह ने मेरा रास्ता रोकने का प्रयास किया जिसका विरोध करने पर मदन सिंह उनकी पत्नी सुधा देवी एवं पुत्री सीपी देवी ने मेरे साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया एवं मेरे गले से एक भर का सोने का चेन छिन लिया ।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।