सारण :आर्केस्ट्रा देखने के दौरान हुई मारपीट, बराती में आये युवक घायल

अमनौर /सारण
बारात में आये आर्केस्ट्रा देखने के दौरान हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ. घायल युवक मढौरा थाना क्षेत्र के पटेढा गांव निवासी बलिराम पाठक का पुत्र अमरनाथ पाठक बताया गया है। जिसका उपचार अमनौर पीएचसी में किया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की रात उक्त गांव से बारात अमनौर थाना क्षेत्र के कुआरी गांव में आयी थी. जहाँ आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम हो रहा था. नाच देखने के दौरान बराती पार्टी और स्थानीय लोगों में बकझक हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई.




Recent Comments