मढ़ौरा

बोर्ड मिडिल स्कूल के छात्रों को आठ महीने से पासबुक के लिये दौड़ा रहा है बैंक
मढ़ौरा (सारण):
स्थानीय बोर्ड मिडिल स्कूल के छात्रों का मढौरा स्थित इलाहाबाद बैंक ने जिला प्रशासन से मिले निर्देश के आलोक में आठ महीना पहले शिविर लगा कर खाता खोला था , परंतु दर्जनों छात्र-छात्राओं का बैंक में काफी दौड़ लगाने के बाद भी पासबुक नहीं मिलने से परेशानी बढ़ी हुई है। पासबुक नहीं मिलने वालों छात्रों का दर्द ये है की सरकार द्बारा मिलने वाली कई योजनाओं के प्रोत्साहन राशि से वे वंचित हो सकते है , कारण की प्रोत्साहन राशि बैंक से ही खाते में मिलने वाली है। वहीं स्कूल प्रबंधन छात्रों के खाते में राशि भेजने के लिये बैंक खाते की मांग कर रहे है। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 के सितम्बर महीने में छात्र-छात्राओं से पांच सौ से लेकर एक हजार की राशि बैंक द्वारा खाता खोलने के दिन ही जमा करा ली गई है । इसमें विद्यालय प्रबंधन ने भी छात्रों पर खाता खोलने का सलाह ये तर्क देकर दिया था की स्कूल के सराकरी राशि जो छात्रों को प्रोत्साहन के लिये दी जाती है , मढौरा स्थित इलाहाबाद बैंक से ही संचालन होता है । इसमें छात्रों को सहूलियत के साथ राशि स्थानांतरित हो जायेगी। छात्र -छात्राओं ने दर्जनों की संख्या में खाता खोले , फिर विद्यालय में वंचित छात्र-छात्राओं के लिये मढौरा स्थित बैंक ऑफ बरौदा ने भी बैंक खाता खोलने के लिये शिविर लगाया और उन्होंने छात्र-छात्राओं को शीघ्र ही पासबुक उपलब्ध करा दिया । जबकि इलाहाबाद बैंक ने पहले शिविर लगा कर राशि लेकर खाता खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई और आठ माह बीतने को है लेकिन दर्जनों छात्रों का पासबुक उपलब्ध नहीं करा सका । जिससे छात्रों को निराशा हो रहा है । छात्रों के साथ उनके सीधे-साधे अभिभावक भी बैंक जाते है तो इलाहबाद के बैंक कर्मियों द्बारा प्रक्रियाएं अभी बाकी है , ये समझा बूझाकर वापस कर दिया जाता है ।उब चुके छात्रों का तर्क है की हमने खाता खोलने के समय बैंक द्बारा मांगी गई सभी दस्तावेज मुहैया कराने के साथ ही नगद राशि जमा के नाम पर वसूल कर ली गई । इसमें छात्रों का क्या गलती है की बार-बार प्रक्रियाएं पूरी नहीं होने का बहाना बना कर वापस कर दिया जा रहा है। पीड़ित छात्र-छात्राओं में प्रियंका कुमारी , उमा कुमारी , कुलवंति कुमारी , पुष्पा कुमारी , नीतू कुमारी सहित अन्य भी है ।
⏺क्या कहते है प्रधानाध्यापक -इलाहाबाद बैंक द्वारा शिविर लगा खाता खोलने के महीनों बाद भी पासबुक मिलने से कुछ छात्र वंचित है । जबकि बैंक ऑफ बरौदा ने बाद में शिविर लगा खाता खोला था और सभी को पासबुक उपलब्ध करा दिया-
अनिल कुमार सिंह प्रभारी हेडमास्टर , आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय , मढौरा
⏺क्या कहते है बैंक मैनेजर –
बैंक द्वारा शिविर लगा खाता खोलने की प्रक्रियाएं शुरू की गयी थी। बैंक द्बारा भूनेश्वर से आवासीय पता पर कन्फर्मेशन के लिये पत्र भेजे जाते है । जिनके पत्र मिल चुके है , उन्हें पासबुक दे दिया गया है । कुछ छात्र बाकी है , उनके प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद पासबुक उपलब्ध करा दिया जायेगा। –
एस.के .सिन्हा , प्रबंधक इलाहाबाद बैंक मढौरा