अवतार नगर मे जमीनी विवाद मे मारपीट -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण)
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के पकवलिया गाँव मे जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश मे आया है
इस संबंध मे पकवलिया गाँव निवासी मुसाफ़िर राय ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि गाँव के ही शिवनाथ राय , हरिहर राय , करगीत राय मेरे जमीन मे जेसीबी से सोलिंग को उखरवा कर गड्ढा खोद रहे थे तो जब मैने मना किया तो वे लोग 25-30 अज्ञात लोगों के साथ मेरे साथ मारपीट कर एक कमरे मे बन्द कर दिया ।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है ।