रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों से मिले एसडीओ, चिकित्सा सेवा बहाल
#एसडीओ ने चिकित्सकों को दिया दोषियों पर करवाई का आश्वाशन,अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बहाल
तरैया( सारण):22.05.2018:
रेफरल अस्पताल में 18 मई को चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हुए मारपीट व दुर्व्यवहार की घटना को लेकर चार दिनों ठप चिकित्सा सेवा मंगलवार को बहाल हो गया।एसडीओ विनोद कुमार तिवारी मंगलवार को अस्पताल पहुँचे और चिकित्सको से बात-चीत किया।और घटना की कड़ी निंदा करते हुए चिकित्सको से बोला कि हम लोग आप सभी के साथ है।चिकित्सकों ने कहा कि हमे सुरक्षा दिया जाय और दोषियों को गिरफ्तार किया जाय।इस पर एसडीओ ने थानाध्यक्ष को अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया।जिस पर थानाध्यक्ष ने दो चौकीदारों को अस्पताल में प्रतिनियुक्त कर दिया।और थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने कहा कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी।इस आश्वाशन के बाद चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने अपना हड़ताल तोड़ दिया।और चिकित्सीय सेवा बहाल हो गयी।एसडीओ ने कहा कि घटना गलत है अगर भविष्य में कोई असमाजिक तत्व किसी चिकित्सक के साथ दुर्व्यहार करता है तो उसे बक्सा नही जाएगा।