छपरा विधायक ने महादलित टोले में लगाया रात्रि चौपाल , केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी


छपरा (सारण) स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने केंन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए ग्राम स्वराज अभियान के तहत बिचला तेलपा के महादलित टोले में बुधवार की रात में चौपाल लगाया । रात्रि विश्राम में महादलित लोगों के साथ रात्रि का भोजन किया। विधायक सबसे पहले वहाँ के लोगों से रूबरू हुए।

विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनायें आमजन के लिए लेकर आए है जो विगत वर्षों में एक रिकार्ड है। उन्होंनें कहा कि केंन्द्र की सरकार जनधन योजना, पंडित दीनदयाल विद्युतीकरण योजना, आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना जैसी अनेकों जनकल्याणकारी योजनायें को लागू करके सबका साथ सबका विकास के पथ पर निरतंर अग्रसर है।उन्होने कहा कि भाजपा सबकी हितैषी है आपलोग भ्रामक प्रचार में नहीं पड़े मोदी सरकार की हर योजना धरातल पर है आप आगे बढ़कर इसका लाभ लें। इस दौरान महादलित टोले में स्थानीय लोगों में काफी हर्ष था एक युवा प्रदीप ने कहा कि ये रात हम कभी नहीं भूलेंगे जिसप्रकार विधायक जी ने हमारे प्रेमपूर्वक बनाएं भोजन को हमारे साथ खाया और हमारे बीच रात्रि विश्राम करके मोदी जी की सभी योजनाओं को विस्तार से बताया हमलोग बहुत अच्छे और आसानी से समझ गए हैं।इस दौरान भाजपा नेता सत्यानंद सिंह, श्याम बिहारी अग्रवाल, राजेशनाथ प्रसाद, कुमार भार्गव, जितेन्द्र कुमार जीतु, मो० आमिल, अभिनव सिंह समेत सैकडों लोग उपस्थित थे।




Recent Comments